कांकेर: शहर से लगे बरदेभाटा वार्ड में एक घर के बाड़ी से दीवार फांदकर भागते भालू का वीडियो आया सामने
Kanker, Kanker | Oct 18, 2024 कांकेर वन परिक्षेत्र अंतर्गत शहर से लगे बरदेभाटा वार्ड के एक घर बाड़ी में जंगली भालू घुस आया था। जोकि घर के बाड़ी स्थित दीवाल को फांदकर बाहर भागते हुए स्थानीय निवासियों ने भालू का वीडियो बनाया है। और यह भालू का वीडियो शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे का होना बताया जा रहा है। भालू के आने से वार्ड के लोगों में दहशत फैली हुई है।