महिला का 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल से भरा पर्स गिरकर गायब हो गया। पीड़ित हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के विगवां निवासी राजा सिंह यादव अपने परिवार के साथ विवाह समारोह में शामिल होने महोबा आ रहे थे। रास्ते में पर्स गायब होने का पता झलकारी बाई चौराहे के पास चला। काफी खोजबीन के बाद भी पर्स नहीं मिला।