बयाना: बयाना में भारत विकास परिषद का समर कैंप शुरू, बच्चों को योग, खेल, संस्कृति और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा
भारत विकास परिषद, शाखा बयाना की ओर से शुक्रवार को पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का शुभारंभउत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन तथा भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। पहले दिन बच्चों और अभिभावकों में शिविर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।