चरखारी: चरखारी के मंगल गढ़ दुर्ग के श्री बांके बिहारी जू मंदिर के महंत ब्रह्मलीन हुए
मंझौल गांव में विराजमान मंदिर श्री बांके बिहारी जू के महंत शालिग्राम दास महाराज का आकस्मिक निधन हो गया।महंत कुछ समय से हृदय की बीमारी से पीड़ित थे।शनिवार समय 7 बजे तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी लाया गया।जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महंत शालिग्राम दास का अंतिम संस्कार विधि विधान के अनुसार मंझौल गांव में किया गया।