हज़ारीबाग: हजारीबाग में लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा, जुलाई-अगस्त में लगेगा आर्टिजंस मेला
हजारीबाग उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में उद्योग विभाग, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड एवं जनजागरण मंच के साथ समीक्षा बैठक गुरुवार को एक बजे आयोजित की गई। बैठक में जिले में लघु एवं कुटीर उद्योगों के विकास तथा कारीगरों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए