कोडरमा: धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व को लेकर कोडरमा में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न, एसपी ने दिए सख्त दिशा-निर्देश
बैठक में सितंबर 2025 माह में किए गए कार्यों की समीक्षा के बाद पुलिस अधीक्षक ने आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी थानों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और अपराध नियंत्रण की तैयारियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।