रेवतीपुर थाने की पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।पुलिस ने रेवतीपुर गांव के बहोरिक राय पट्टी स्थित पानी टंकी के पास एक मकान से करीब दो लाख रुपये से अधिक मूल्य की 59पेटी देशी शराब जब्त की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन तस्करों दीपक सिंह और राकेश कुमार भारती,दोनों निवासी गहमर और शमशाद को गिरफ्तार किया।