श्रीडूंगरगढ़: धनेरू के सरकारी स्कूल की छत गिरी, 80 बच्चे पेड़ों के नीचे पढ़ने को मजबूर
श्रीडूंगरगढ कस्बे के धनेरू गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बुरलाई तलाई का जर्जर भवन गुरुवार को भरभराकर ढह गया। भवन की छत गिरने के साथ दीवारों में भी गहरी दरारें आ गईं। विद्यालय में करीब 80 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिन्हें फिलहाल परिसर में पेड़ों के नीचे पढ़ाया जा रहा है। संस्था प्रधान सोनू कुमारी मीना ने बताया कि 19 जून को सार्वजनिक निर्माण विभाग ने