कलीनगर: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने वापस ली ब्लैकलिस्टेड ठेकेदारों की कार्रवाई, हैसियत बहाल
ईएमडी में चोरी करने के मामले में ब्लैकलिस्टेड किए गए ठेकेदारों के हाई कोर्ट जाने के बाद हाई कोर्ट का निर्देश मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई वापस ले ली है ऐसे में डीएम ने भी पांच ठेकेदारों के हैसियत चरित्र प्रमाण पत्र बहाल करने का आदेश जारी किया है।