अनूपपुर: भालूमाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भैंसों से भरी पिकअप वैन जब्त
जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसों से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। यह कार्रवाई पैयारी नंबर-2 स्थित केरहा बाबा मार्ग पर की गई, जहां संदिग्ध हालत में गुजर रहे वाहन को रोककर जांच की गई। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को घेराबंदी कर रोका। जांच के दौरान वाहन में बड़ी संख्या में भैंसों थी।