नानपारा: सुजौली में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को अपराधों के प्रति सचेत कर किया जागरूक
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत, थाना रूपईडीहा की टीम ने चौकी बाबागंज अन्तर्गत ग्राम सुजौली में महिलाओं और स्कूली छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें महिलाओं के प्रति अपराधों और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।उच्चाधिकारियों के निर्देशों के क्रम में, टीम ने बालिकाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, जागरूक किया।