नानपारा: कटिलिया के नवनिर्मित पुलिस चौकी का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया लोकार्पण
रिसिया थाना क्षेत्र के नवनिर्मित पुलिस चौकी कटिलिया का जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर जन सहयोग से बच्चों से फीता कटवाकर उद्घाटन किया इस अवसर पर बताया कि स्थानीय लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम है चौकी के निर्माण से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था स्थापित होगी तथा आपातकाल की स्थिति में लोगों को नजदीकी पुलिस सहायता मिलेगी।