नानपारा: नानपारा केंद्रीय विद्यालय एसएसबी ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया, कमांडेंट ने किया शुभारंभ
नानपारा केंद्रीय विद्यालय एसएसबी 59वीं बटालियन में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कमांडेंट कैलाश चंद रमोला ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बैंड बाजे की धुन पर उनका स्वागत किया गया। बच्चों ने स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। फ्लैग होस्टिंग के बाद विभिन्न ग्रुपों के बच्चों ने मार्च पास्ट किया।