ललितपुर: ललितपुर यातायात पुलिस ने भौकाल दिखाने वालों पर की कार्रवाई, स्कॉर्पियो पर सत्ताधारी पार्टी का झंडा एवं हूटर लगा होने पर सीज
ललितपुर यातायात पुलिस ने भौकाल दिखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मंगलवार को सख्त चेकिंग अभियान चलाया। जहां उन्हें एक स्कॉर्पियो कार जिस पर सत्ताधारी पार्टी का झंडा एवं हूटर लगा हुआ दिखाई दिया।जब उन्होंने उक्त स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया तो, वह चकमा देकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें सिविल लाइन से पकड़ते हुए उनके खिलाफ सीज की कार्यवाही की है।