मुरैना नगर: मुरैना स्टेशन पर टिकट जांच अभियान में 270 यात्री बिना टिकट पकड़े गए, ₹1.58 लाख जुर्माना वसूला गया
मुरैना रेलवे स्टेशन पर 24 अप्रैल को सख्त टिकट जांच अभियान चलाया गया,जिससे दिनभर यात्रियों में हलचल बनी रही।PRO ने आज बताया की जांच के दौरान बिना टिकट और नियम तोड़कर यात्रा करने वाले 270 यात्री पकड़े गए। इनसे कुल 1.58 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। टीम ने ट्रेनों के महिला और दिव्यांग कोच में भी विशेष जांच की। रेलवे PRO के अनुसार आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।