शाहजहांपुर। तिलहर विधानसभा क्षेत्र में खाद की भारी किल्लत और किसानों की बढ़ती परेशानियों को लेकर विधायक श्रीमती सलोना कुशवाहा ने सोमवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप से मुलाकात की। विधायक ने दो टूक शब्दों में कहा कि खाद की कमी के कारण किसान न केवल परेशान है, बल्कि उसकी फसल और भविष्य दोनों दांव पर लगे हैं।