शाजापुर: देवास फैक्ट्री हादसे के बाद शाजापुर में प्रशासन अलर्ट, दो अवैध पटाखा व्यवसायी पकड़े गए, कोतवाली थाने में केस दर्ज
देवास जिले में हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद शाजापुर प्रशासन और पुलिस प भी हरकत में आया और जांच के दौरान अगर में चल रहे अवैध पटाखा कारोबार का खुलासा हुआ है। कोतवाली थाना पुलिस ने बिना अनुज्ञप्ति पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वाले दो कारोबारियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5 एवं 9(ख)(1)ख के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।