सूरजपुर: सेंट्रल बैंक महगवां के ग्राहकों से छलपूर्वक ठगी करने वाले आरोपी को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
सूरजपुर 1 अप्रैल 2024 / बैंक में आए ग्राहकों से जमा पर्ची पर फर्जी सील और हस्ताक्षर कर आरोपी द्वारा दे दिया जाता था और पैसे को अपने पास रख लेता था । शिकायतकर्ता के शिकायत पर जांच के दौरान पाया गया कि छल की रकम से आरोपी ने भूमि खरीदी, दुकान-मकान बनवाया तथा ट्रेक्टर खरीदने में दिए पैसे। कुल रकम 20,57,600 रूपये का छल पूर्वक आरोपी द्वारा ठीक किया गया है ।आरोपी ने बताया कि बैंक में जो ग्राहक जमाकर्ता पैसे जमा करने के लिए आते थे उसका जमा पर्ची में बैंक का सील लगाकर अपना हस्ताक्षर फर्जी हस्ताक्षर कर पावती दे देता था ।