तारापुर: इब्राहिमपुर गाज़ीपुर मारपीट कांड: महिला आरोपी भागलपुर से गिरफ्तार, जेल भेजी गई
तारापुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गाजीपुर गांव में 12 दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की संध्या भागलपुर के चंपानगर इलाके में छापेमारी कर रेशमा खातून को गिरफ्तार किया गया है.