फतुहा: नदी थाना क्षेत्र के कृपाल टोला के पास धनरूआ से फतुहा शमशान घाट आ रही बस पलटी, मची अफरा-तफरी
Fatwah, Patna | May 18, 2026 नदी थाना के कृपाल टोला के पास से धनरूआ से फतुहा शमशान घाट आ रही बस पलट गई है। बस पलटने से अफरा तफरी मच गया है। नदी थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी बस में फंसे 40 लोगों को बाहर निकाला है। चार लोग जख्मी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए फतुहा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में दिलावर चक के राजेश मांझी, केवाली के पिंटू मांझी,विक्रम मांझी व रंजन मांझी है।