बांसवाड़ा: वागड़ क्षेत्र के लोक कलाकारों ने छोटी सरवन हाट में लोकनृत्यों से ग्रामीणों का मन मोह लिया
बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवन कस्बे में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के तत्वावधान में हाटोत्सव -2026 का आयोजन हुआ।शनिवार को जिले के छोटी सरवन हाट में दूर दराज गांवों से बड़ी संख्या में आए ग्रामीणजन अपनी खरीददारी करने हाट में पहूंच कर अपनी आवश्यकता की सामग्री खरीदने आए वहीं वागड क्षेत्र के खेमराज डिंडोर व दल द्वारा गैर घुमरा नृत्य किया गया।