विष्णुगढ़: आदिवासी बहुल भेलवाटोंगर दो महीने बाद अंधेरे से मुक्त, नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी
आदिवासी बहुल भेलवाटोंगर दो महीने बाद अंधेरे से मुक्त हुआ, नया ट्रांसफॉर्मर लगने से स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष। परतंगा टोला भेलवाटोंगर के आदिवासी ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट से बड़ी राहत मिली है। पिछले दो महीनों से अंधेरे का सामना कर रहे इस इलाके में शुक्रवार को 25 केवीए के नए बिजली ट्रांसफॉर्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया।