महराजगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मुकदमे में वांछित अभियुक्त ऋषिमुनी राव (21) को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को ग्राम कुइया उर्फ महेशपुर टोला जमुनहिया से पकड़ा गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।