होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम की बेटी महक परिहार ने जापान में जीता कांस्य पदक पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
जापान में आयोजित अंडर-18 महिला हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। टीम की गोलकीपर एवं नर्मदापुरम की होनहार खिलाड़ी महक परिहार ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महक, नर्मदापुरम पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ प्रधान आरक्षक मेहरबान सिंह परिहार की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।