मऊ में ABVP का एकदिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न, राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
मऊ। राजस्थान भवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP मऊ जिले का एकदिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया गया।
अभ्यास वर्ग में संगठन की सैद्धांतिक भूमिका, कार्यपद्धति, परिसर कार्य, सदस्यता और इकाई पुनर्गठन सहित विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से छात्रहित और समाजहित में लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। वहीं प्रांत मंत्री शशिकांत मंगलम ने कहा कि ABVP भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ युवाओं में अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भाव विकसित करता है।
जिला संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि ABVP छात्र संगठन के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन भी है और छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति के रूप में विकसित करने का कार्य करता है। जिला संयोजक अविनाश गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण की प्रयोगशाला है, जहां युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और नेतृत्व क्षमता विकसित की जाती है।