पुष्पराजगढ़: जीलग में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया
शनिवार 3 बजे पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जीलग में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए।कार्यक्रम में वाटर शेड परियोजना से लाभान्वित हितग्राहियों और योजना के तहत होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी ।