पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का दिव्य शुभारंभ
शुक्रवार 5 बजे अमरकंटक की पुण्यभूमि एक बार फिर हरि-नाम, वेद मंत्रों और भक्ति रस से गूँज उठी, जब कल्याण सेवा आश्रम में सप्तदिवसीय 31वां अष्टोत्तर शत 108 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव–2025 का दिव्य शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कलश यात्रा आश्रम से नर्मदा मंदिर तक निकाली गई जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु शामिलरहे।