हनुमानगढ़: जंक्शन में रिहायशी इलाकों में चल रहे पीजी का पुलिस ने किया औचक निरीक्षण, लगातार हुड़दंगबाजी की मिल रही थी शिकायतें
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर रिहायशी इलाकों में चल रहे पीजी का पुलिस ने औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन पर किया गया। जानकारी अनुसार पिछले काफी समय से इलाकों में चल रहे पीजी की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। कॉलोनीवासियों का कहना है कि इन पीजी में रहने वाले लड़के लगातार हुड़दंग बाजी करते हैं।