बक्सर: इटाढ़ी ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त: जनसुराज नेता बजरंगी मिश्रा ने लगाया 40% कमीशन का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
Buxar, Buxar | Jun 5, 2026 जनसुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने नए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने को दुर्घटना नहीं बल्कि "40% कमीशन वाली व्यवस्था का नतीजा" बताया है। सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने ठेकेदार, इंजीनियर और प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग की। मिश्रा ने सवाल उठाए है कि क्या दोषी ठेकेदार पर जुर्माना लगेगा या जेल भेजा।