हरदा: भोपाल में महिला आरक्षण पर कांग्रेस का मार्च, हरदा से भी कार्यकर्ता पहुंचे
Harda, Harda | Apr 26, 2026 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज महिला आरक्षण को लेकर सियासत गरमा गई। जीतू पटवारी के आह्वान पर कांग्रेस का बड़ा पैदल मार्च निकाला गया। इस मार्च में हरदा जिले से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मजबूत भागीदारी देखने को मिली जिला अध्यक्ष मोहन सांई के नेतृत्व में हरदा के कई कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे और महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने की मांग उठाई।