हाथरस: उधार सिगरेट न देने पर आरोपी ने कंफेक्शनरी की दुकान पर की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोती मंजिल के बाहर कन्फेक्शनरी की दुकान पर उधार सिगरेट न देने पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। वादी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सदर कोतवाली पुलिस ने कंफेक्शनरी की दुकान पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एक कारतूस 32 बोर बरामद हुआ है।