पटना ग्रामीण: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान और सम्राट चौधरी पटना से मधुबनी के लिए हुए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन को लेकर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मधुबनी के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज मधुबनी में भी कार्यक्रम है जहां वह मधुबनी के लोगों को कई सौगात भी देंगे।