पटना ग्रामीण: शास्त्री नगर में जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के राजवंशी नगर मार्केट में बुधवार-गुरुवार की आधी रात करीब 2 बजे एक जनरल स्टोर में आग लग गई। आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर तीन दमकल गाड़ियां पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।