टिकारी: नेपा में श्री पंचमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा हेतु आयोजित यज्ञ में औरंगाबाद सांसद व टिकारी के पूर्व विधायक शामिल हुए
Tikari, Gaya | Apr 25, 2026 गया गोह सड़क स्थित नेपा में निर्मित श्री पंचमुखी हनुमान मंदीर में शनिवार को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जिसको लेकर आहूत यज्ञ में शनिवार दोपहर औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिंहा उर्फ अभय कुशवाहा शामिल हुए। वहीं संध्या में टिकारी के पूर्व विधायक डॉ अनिल कुमार ने भी मंदीर में दर्शन कर यज्ञ आयोजन समिति को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।