बदायूं: बिनावर कस्बे में गिरवीं रखे माल को सर्राफ ने वापस नहीं किया, विलहत गांव की महिला ने SSP को दिया शिकायती पत्र
Budaun, Budaun | Apr 18, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के विलहत गांव की रहने वाली टिकोला देवी पत्नी ऋषिपाल ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए बताया कि उसने सर्राफ अमन गुप्ता पुत्र सत्यपाल गुप्ता के यहां बिनावर में अपने सोने - चांदी के आभूषण गिरवीं रखे थे। जब वह अपने गिरवीं रखे आभूषणों को लेने गई तो सर्राफ अमन गुप्ता व पंकज गुप्ता उसके साथ गाली गलौच करने लगे और गिरवी रखे जेवर नहीं दिये।