किशनगंज: बढ़ पूजनी अमावस्या पर सीताबाड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब
जानकारी शनिवार सुबह 10 बजे मिली हाड़ौती के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सीताबाड़ी में बढ़ पूजनी अमावस्या पर्व पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु पवित्र कुंडों में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।