प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 मामलों में 3726 किलो से अधिक डोडाचूरा सहित भारी मात्रा में मादक पदार्थ किए नष्ट
प्रतापगढ़ पुलिस ने मालखाना निस्तारण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के 45 प्रकरणों में जब्त भारी मात्रा में मादक पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य की अध्यक्षता में जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की बैठक के बाद चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट फैक्ट्री में की गई। इस दौरान करी