शाहजहांपुर।शाहजहांपुर-पलिया नेशनल हाईवे पर 25 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा बनाए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन परिवर्तनवादी ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने मांग की कि टोल प्लाजा से 5 किलोमीटर दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों को टोल टैक्स से मुक्त रखा जाए।