बूंदी: इंदिरा मार्केट में अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले तोड़ चोरी करने का किया प्रयास
Bundi, Bundi | May 25, 2024 इंदिरा मार्केट पुरानी धान मंडी स्थित दुकान के ताले तोड़ कर रात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। आज सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तालों को तोडने का प्रयास किया गया है। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस आस पास के लगे दूकानों के सीसीटीवी कैमरो में घटना की जानकारी हासिल करने कोशिश कर रही है।