बेगूसराय: बलिया थाना की पुलिस ने अपहर्ता को अनुमंडल परिसर बलिया के पास से किया बरामद, SP ने दी जानकारी
बलिया थाना की पुलिस ने अपहर्ता को अनुमंडल परिसर बलिया के पास से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि बलिया थाना में एक महिला के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान कर महिला को अनुमंडल परिसर बलिया के पास से सकुशल बरामद कर लिया है.