बेगूसराय: वार्ड-16 में ₹33 लाख 48 हजार 329 की लागत से बनने वाली PCC सड़क व नाला निर्माण कार्य का मेयर ने किया शिलान्यास
शहर के वार्ड- 16 में 33 लाख 48 हजार 329 रुपए से बनने वाले पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का मेयर पिंकी देवी ने शिलान्यास किया है. इस मौके पर पूर्व मेयर संजय कुमार स्थानीय वार्ड पार्षद समेत अन्य मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने संवेदक को निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय पूरा करें.