बेगूसराय: रतनपुर थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 02 शराबी को किया गिरफ्तार, मेडिकल के लिए लाया सदर अस्पताल
रतनपुर थाना की पुलिस में वाहन जांच के दौरान 02 शराबी को गिरफ्तार किया है. इसके बाद दोनों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया है. इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि रतनपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच किया जा रहा था. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो सवार जो शराब के नशे में था. जब उसे रोका गया तो उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी.