बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 15 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 07 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी एवं वारंटी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. उन्होंने कहा की जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखना है. इसके लिए पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.