बलौदा: पीड़िता को बदनाम करने की नियत से अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी मुंगेली जिला से गिरफ्तार: बलौदा पुलिस
जांजगीर चांपा की बलौदा पुलिस ने पीड़िता को बदनाम करने की नियत से अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी विद्यासागर जोशी को मुंगेली जिला से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी विद्यासागर जोशी के खिलाफ BNS की धारा 79 और आईटी एक्ट की धारा 66(सी) के तहत जुर्म दर्ज किया है.