टोडारायसिंह: टोंक: गहलोद हाई लेवल ब्रिज का लोड टेस्ट 26 से 30 मई तक होगा, आवागमन पूरी तरह बंद
Todaraisingh, Ajmer | May 25, 2026
बनास नदी पर 135 करोड़ की लागत से बने साढ़े तीन किमी लंबे गहलोद हाई लेवल ब्रिज का 26 से 30 मई तक लोड टेस्ट कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता नागेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि आईआरसी व कॉन्ट्रैक्ट शर्तों के तहत भार वहन क्षमता जांची जाएगी।