पूर्णागिरि: खेतखेड़ा के ग्रामीणों ने प्रशासन पर बिना नोटिस दिए अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करने पर जताया ऐतराज
खेतखेड़ा के ग्रामीणों ने प्रशासन पर बिना नोटिस दिए अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करने पर ऐतराज जताया है। उन्होंने कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कृषि से जुड़े ग्राम वासियों ने रोजी-रोटी व मकान की सुरक्षा करने की मांग की है। बीते शुक्रवार को थ्वालखेड़ा ग्राम सभा के खेतखेड़ा गांव में राजस्व और पुलिस टीम ने जेसीबी से तारबाड़ को हटाया था