चैनपुर: चैनपुर के बदुवा में गोलीकांड और चाकूबाजी, नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में 9 गिरफ्तार
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में 29 जुलाई को हुई गोलीबारी और चाकूबाजी की घटना के बाद एक व्यक्ति की हत्या मामले में पुलिस ने 9 नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू, दो बेल्ट, 7.65 एमएम का खोखा और ब्लड सैंपल बरामद किया है।