राघोपुर: रामपुर श्यामचंद पंचायत के वार्ड संख्या 5 में अचानक आग लगने से चार घर जलकर हुए राख
रामपुर श्यामचंद पंचायत के वार्ड संख्या 5 में अचानक आग लगने से चार घर पूर्ण रूप से जल गए। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में चौकी, बर्तन, बक्सा, गेहूं काटने वाली मशीन आदि सामान जल गया। वहीं घटना के बाद अग्नि पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है।