सिकंदरा: लछुआड़ का भगवान महावीर हॉस्पिटल नेत्र मरीजों के लिए बना वरदान
Sikandra, Jamui | May 21, 2026 सिकंदरा प्रखंड स्थित भगवान महावीर हॉस्पिटल, लछुआड़ ने नेत्र रोगियों के लिए बड़ी राहत प्रदान की है। श्री आत्मवल्लभ जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा संचालित इस अस्पताल में वर्ष 2025-26 में लगभग 1300 मरीजों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। गुरूवार 4 बजे अस्पताल प्रबंधक अनिल पाठक ने बताया कि वर्ष 2006 से यहां नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की शुरुआत हुई थी जो अब भी जारी है।