नरकटिया: छौड़ादानो के पकड़िया मठ के पास ₹15 लाख से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ शमीम अहमद ने बुधवार को किया
छौड़ादानो पकड़िया मठ के पास ₹15 लाख से निर्मित दो छठ घाटों का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह बिधायक डॉ शमीम अहमद ने बुधवार 4 बजे किया। राजद प्रखंड अध्यक्ष सज्जाद आलम ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर बिधायक मद से पेवर ब्लॉक से सज्जित घाट व सीढ़ी का निर्माण करा ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया गया। आगे बताया कि इस जर्जर छठ घाट के लिए ग्रामीण कई वर्षों से मांग कर रहे थे।